आज कोरोना दैनिक मौतों में आई भारी कमी, देश में एक्टिव केस घटे, देखें राज्यवार आंकड़े

आज कोरोना दैनिक मौतों में आई भारी कमी, देश में एक्टिव केस घटे, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 88,383,771 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,919,126 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 222526 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10092909 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 151160 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,466,595 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 16311 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 161 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 12526 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.43 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.15 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 10 जनवरी को 6,59,209 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 18,17,55,831 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के नए स्ट्रेन के 90 मामले आए

ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के भारत में 90 लोग शिकार हो चुके हैं। केंद्र ने बताया कि जिन लोगों में नया म्यूटेंट स्ट्रेन पाया गया है, उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं में क्वारंटीन किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, सभी 90 व्यक्तियों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा नामित स्वास्थ्य सुविधाओं में अलग से एक कमरे में क्वारंटीन किया गया है। इस बीच सरकार ने 23 दिसंबर को सभी सेवाओं को निलंबित करने के बाद ब्रिटेन से उड़ानें शुक्रवार को फिर से शुरू कर दीं।

दुनियाभर में नौ करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 14वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2544

875243

7129

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

23

4875

62

अरुणाचल प्रदेश

66

16650

56

असम

3014

212515

1061

बिहार

4178

250088

1434

चंडीगढ़

241

19727

327

छत्तीसगढ़

8967

276774

3490

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

2

3376

2

दिल्ली

3468

616054

10678

गोवा

832

50277

747

गुजरात 

7829

239771

4344

हरियाणा

2510

259495

2950

हिमाचल प्रदेश 

971

54522

959

जम्मू एंड कश्मीर 

2011

118617

1910

झारखंड

1468

114302

1047

कर्नाटक

9668

905751

12140

केरल

64379

743467

3302

लद्दाख

197

9294

127

मध्य प्रदेश 

7823

237063

3711

महाराष्ट्र 

55351

1863702

50061

मणिपुर

490

27805

365

मेघालय

155

13313

143

मिजोरम

92

4192

9

नागालैंड

116

11778

84

ओडिशा

1928

328043

1891

पुडुचेरी

316

37501

638

पंजाब

2933

160655

5445

राजस्थान

6726

303536

2734

सिक्किम

351

5508

129

तमिलनाडु

7164

806875

12222

तेलांगना

4518

283924

1566

त्रिपुरा

50

32869

388

उत्तराखंड

3130

88918

1573

उत्तर प्रदेश 

11334

573542

8495

वेस्ट बंगाल

7881

542887

9941

भारत में कुल मामले

222526

10092909

151160


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।